उतरौला बलरामपुर -जनपद में चल रहे संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए बुध वार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला के प्रांगण से जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान केतहत गांव-गांव जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति उन्हें जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉक्टर मुकेश रस्तोगी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (आर सी एच) डॉक्टर बी पी सिंह, जिला प्रति रक्षण अधिकारी डॉऊ ए के शुक्ल, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार चौधरी, एपिडेमिक डॉक्टर श्याम सुन्दर श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार शुक्ल, उपजिलाधिकारी योगेन्द्र शरण शाह, खण्ड विकास अधिकारी उतरौला के अलावा कई अधि कारी मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला के अधीक्षक डॉक्टर सी पी सिंह ने बताया कि इस अभियान केतहत स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर बुखार, टीबी, कुपोषण के मरीजों को चिन्हित करेंगी, तथा लोगों को मच्छरों से बचाव के लिएसाफ सफाई, शुद्ध पेयजल के उपयोग के बारे में भी जागरूक करेंगी। साथ ही साथ आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा दस्तक देकर संचारी रोगों की रोकथाम के उपाय भी बताए जाएंगे। इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, आशा बहुएं एवंआंगन बाड़ी कार्यकत्रियां भारी संख्या में उप स्थित रहीं अधिकारियों ने आम जनमानस से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know