उतरौला बलरामपुर - लगातार 5 दिन तक झमाझम बारिश के के चलते अब राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर ने क्षेत्र में मुसीबत और बढ़ा दी है। नदी के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। मार्ग पर स्थित ग्राम पालापुर गांव के सामने मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी बह रहा है, जिससे कई गांवों का सम्पर्क मुख्य मार्ग से कटगया है। बाढ़ का पानी ग्राम मटियरिया कर्मा, मोहन जोत,बाघा जोत, अल्ला नगर, महुआ धनी, देवरिया अर्जुन, सिंगार जोत, सुरेहिया देवर, परसौना, नगवां, नन्दौरी, पालापुर, बभनी बुजुर्ग, तिलखी के अलावा दर्जनों निचले इलाके वाले गांवों में तेजी से पानी घुस रहा है। पिछले बुधवार से लेकर रविवार तक हुई लगा तार बारिश से जन जीवन पहले से ही अस्त-व्यस्त था, और अब सोमवार की रात्रि से गांवों में पानी घुसने से लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं।
भारी बारिश से धान, गन्ना और सब्जी की फसलें पहले ही प्रभा वित हुई थीं, अब बाढ़ से बची-खुची फसल को भी नुकसान का डर ग्रामीणों कोसताने लगा है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित गांवों में राजस्व कर्मियों के साथ नावों की व्यवस्था कराई है। बाढ़ चौकियों और बाढ़ राहत शिविरों को भी सक्रिय कर दिया गया है। उपजिलाधि कारी योगेन्द्र शरण शाह ने बताया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। एस डी आरएफ, पीआरवी और स्थानीय गोता खोरों से सम्पर्क कर स्थिति पर निगरानी की जा रही है, ताकि आपात स्थिति में लोगों तक मानवीय सहायता और चिकित्सा सुविधा पहुंचाई जा सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know