रिपोर्ट शोभित अवस्थी 


बावन में  मलेरिया एवं डेगू बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है समुचित साफ सफाई ना हो पाने से मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से संक्रामक बीमारियां दिन पे दिन बढ़ती जा रही हैं स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग द्वारा कई दिनों तक नालियों  गलियों तथा कूड़े के ढेरो के पास  एंटी लार्वा मच्छरों को मारने वाली दवाई का बहुत दिनों से बावन की जनता इंतजार कर रही थी,लेकिन 10 अक्टूबर तक स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग ने छिड़काव ना करा पाया तब बावन के ही समाजसेवी जनप्रिय बड़े भाई धर्मेश कुमार मिश्र प्रत्याशी प्रधान पद के उम्मीदवार ने आज 11 अक्टूबर को बावन में मलेरिया, डेंगू बुखार से बचने के लिए आज मच्छर मारने बाली एंटी लार्वा दवाई का स्प्रे कराया गया है और नालियों में एंटी लार्वा पाउडर का भी छिड़काव हुआ है।श्री धर्मेश मिश्र के देवतुल्य समर्थकों,सहयोगियों,देवतुल्य कार्यकर्ताओ की टीम के द्वारा  पूरे गांव एवं बावन गांव सभा के मजरों के सभी वार्डों में मच्छरों और लार्वा को मारने वाली दवा स्प्रे तथा पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा।बावन की जनता ने बताया कि धर्मेश मिश्र ने ये जो दवा का छिड़काव कराया है ये बहुत ही अच्छा कार्य करवाया है।जनहित में उनका ये प्रयास सराहनीय है।इस दौरान उनके समर्थक सतेंद्र मिश्रा,संजय अवस्थी,आलोक अवस्थी,सद्दार खान,कल्लू कश्यप,दीपू कश्यप,नूर मोहम्मद, राधे यादव,अंकित अवस्थी,रामदुलारे शुक्ला,गौरव त्रिवेदी,प्रमोद वर्मा,होरीलाल रैदास,चेतराम वर्मा,राजेन्द्र वर्मा,विदुर चौहान,लालू त्रिवेदी,रामनाथ कठेरिया,हिमांशु कश्यप सहित बड़ी संख्या में सर्मथकों ने नगर के वार्डो में दवाई का छिड़काव कराया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने