जलालपुर, अम्बेडकर नगर। रविवार की रात्रि रामलीला मैदान भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्री रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य मुकुट पूजन कार्यक्रम समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान रहा।इसी क्रम में गल्ला मंडी पर श्री रामलीला सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष संदीप अग्रहरि तथा धर्मशाला पर श्री रामलीला समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में भी मुकुट पूजन का कार्यक्रम भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर संकुल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक मिथिलेश त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा चंद्रिका प्रसाद, क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, वरिष्ठ नेता संजय सिंह, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, केशव श्रीवास्तव, संरक्षक गुड्डन मिश्र, एस.बी. सिंह, आर आर शुक्ल, मुन्ना सिंह, नरसिंह यादव, सुशील अग्रवाल, रामचंद्र जायसवाल, महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त, कोषाध्यक्ष अतुल जायसवाल, उपाध्यक्ष आशाराम मौर्य, राधेश्याम शुक्ला, अरुण मिश्र, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद,सोनू गुप्ता ,सोनू गौड, दीपचंद सोनी, सुरेश गुप्त, बेचन पांडे दिलीप यादव, बब्लू त्रिपाठी, अनिल कुमार, विक्की गौतम, विनय मिश्र, रामदौर मिश्र, राम जीत प्रजापति समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान रामचरितमानस की चौपाइयों और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मुकुट पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know