औरैया // कानपुर मंडल के अपर आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को सदर तहसील परिसर का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने तहसील के प्रशासनिक कामकाज, व्यवस्थाओं और जनसमस्याओं के निस्तारण की स्थिति का गहन जायजा लिया अपर आयुक्त ने तहसील परिसर में स्थित विभिन्न पटल और न्यायालयों का निरीक्षण करते हुए अदालती कार्यवाहियों का हाल जाना उन्होंने लंबित फाइलों के रखरखाव पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रिकॉर्ड और राजस्व मामलों की स्थिति की बारीकी से जांच की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनहित से जुड़ी फाइलों का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शिता के साथ किया जाए समीक्षा बैठक के दौरान अपर आयुक्त ने जनसुनवाई प्रणाली पर असंतोष जताया। उन्होंने बताया कि एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली IGRS की रैंकिंग में औरैया तहसील प्रदेश में 34वें स्थान पर है इस स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को रैंकिंग में सुधार लाने के लिए कड़े निर्देश दिए।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने