औरैया // दीपावली से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबादी के बीच घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है मामला शहर के बाबा का पुर्वा मोहल्ला फफूंद थाना क्षेत्र का है बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान के अंदर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे हैं और उनका भंडारण किया जा रहा है सूचना पर थाना प्रभारी अजय कुमार और सीओ फायर तेजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।

तलाशी के दौरान पुलिस के होश उड़ गए मकान के अंदर से करीब 191 किलो बने अधबने पटाखे 21 किलो बारूद और 46 किलो दफ्ती के खोखे आदि बरामद हुए। अलग अलग प्रकार के तैयार पटाखों का जखीरा देखकर इलाके में खलबली मच गई। अगर जरा सी चिंगारी लगती तो पूरा मोहल्ला उड़ सकता था पुलिस ने मौके से बाबा का पुर्वा निवासी आजम खान पुत्र विलायत खान और जुल्फिकार पुत्र गफ्फार को गिरफ्तार कर लिया है सीओ फायर की मौजूदगी में बरामद पटाखों और विस्फोटक सामग्री की जांच कराई गई पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस अब जांच कर रही है कि पटाखे बनाने के लिए बारूद और अन्य सामग्री कहां से लाई गई थी और तैयार पटाखों की सप्लाई कहां कहां की जानी थी पुलिस का कहना है कि त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने