रिपोर्ट**सैय्यद जावेद अख्तर***
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून 2013 के तहत 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक अंत्योदय कार्डधारकों को 35 कि० जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को पर यूनिट 5 कि० राशन मिलेगा फ्री। कमिश्नर, खाद्य, रसद विभाग, उत्तर प्रदेश ने सभी जिलों के सप्लाई आफिसरों को हिदायत देते हुये कहा कि अब फ्री राशन 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक बांटा जाये।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि, अंत्योदय कार्डधारकों को पर कार्ड सिर्फ 35 किलो राशन, जिसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल शामिल है, फ्री दिया जायेगा। जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को पर यूनिट 5 किलो राशन मिलेगा, जिसमें 2 किलो गेहूं औऊ 3 किलो चावल शामिल है।
राशन के वितरण के दौरान आधार सर्टिफिकेशन के जरिये राशन हासिल न करने वाले कार्डधारकों के लिए 25 अक्टूबर 2026 को मोबाइल ओटीपी (OTP) सर्टिफिकेशन के जरिये से वितरण की सहूलियत मौजूद रहेगी। इसके साथ ही कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी ट्रांजैक्शन के जरिये से भी राशन हासिल करने की सहूलियत दी जायेगी। राशन वितरण में किसी भी तरह की परेशानी या शिकायत का हल निकालने के लिये राशनकार्डधारक अपनी तहसील या डिस्ट्रिक्ट सप्लाई आफिस में मौजूद अधिकारियों से मिलकर बात कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know