प्रयागराज में शुक्रवार को 70वें प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ मंडलायुक्त रहे मुख्य अतिथि
प्रतिभाओं को तराशने में कोच की भूमिका अहम, खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम
70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज, दीप प्रज्ज्वलन, ध्वजारोहण और गुब्बारे उड़ाकर हुआ शुभारंभ
प्रयागराज। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शुक्रवार को खेल, उत्साह और सांस्कृतिक छटा के बीच 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने दीप प्रज्ज्वलित कर, ध्वजारोहण एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर पांच दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभिन्न मंडलों से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसकी मुख्य अतिथि ने सलामी ली।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें निखारने के अवसर उपलब्ध कराना हम सभी का नैतिक दायित्व है। खिलाड़ियों को उच्च स्तर तक पहुंचाने में प्रशिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कोच अपने अनुभव और मार्गदर्शन से प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम योगदान दे सकते हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज डॉ. बृजेश मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के अंदर ऐसा उत्साह और जज्बा होना चाहिए, जो उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने सभी मंडलों से आए कोच, मैनेजर और खिलाड़ियों से अनुशासन एवं समरूपता बनाए रखने की अपील की।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज डॉ. संतोष कुमार राय ने मंडलायुक्त के बहुमूल्य समय और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक सहित सभी सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार गिरी और नीरज केसरी ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर स्वागत किया।
खेल सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव, राजकुमार एवं रंजना सिंह ने बैज और कैप लगाया।
उद्घाटन समारोह में स्वागत गीत डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति मेरी वाला मेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज,
समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई।
उद्घाटन समारोह में प्रधानाचार्यों की ओर से मोहम्मद रफीक एवं ज्योति सिंह , सुनील कुमार उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के संचालन की जिम्मेदारी प्रभाकर त्रिपाठी, अजय सिंह यादव, अरुण पांडेय एवं बृजेश खरे ने निभाई।
इवेंट संचालन में अकील अब्बास रिजवी, प्रसून सिंह, बुलंद प्रताप राय, राकेश श्रीवास्तव, राम प्रकाश, राजपाल, गालिब, अनिल सिंह, मुकेश सिंह एवं वीरेंद्र कुमार, अरविंद गौतम, बृजेश कुमार राकेश, सोनू सिंह, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, प्रदीप कुमार गुप्ता ने योगदान दिया।
इस अवसर पर डॉ. अनूप श्रीवास्तव, सोनिका गुप्ता, अल्फा, शैलेंद्र साहू, पवन सिंह, अली अहमद खान, उत्कर्ष द्विवेदी, आलोक विश्वकर्मा सहित शिक्षा एवं खेल जगत की तमाम हस्तियां मौजूद रहीं।
आज के हुए खेल कूद में
क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर
अंडर-19 बालक 1500 मीटर दौड़
राहुल सहारनपुर, अजय आगरा, मानसिंह प्रयागराज
अंडर 17 बालक 1500 मीटर दौड़
मोहम्मद समीर खान स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, विनय कुमार विंध्याचल, अबू अनस स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ
1500 मीटर दौड़
बालिका वर्ग
अंडर-19 -1500 मीटर दौड़
प्रतिज्ञा पन्ना गोरखपुर, प्राची वर्मा प्रयागराज, खुशी तेवतिया मेरठ
अंडर 17 -1500 मीटर दौड़
छाया अग्रहरि अयोध्या, आरती यादव वाराणसी ,चांदनी वाराणसी
अंडर 17 बालिका
हाई जंप
सोनी कुमारी वाराणसी अंकित प्रजापति गोरखपुर आकांक्षा विश्वकर्मा आजमगढ़
उमेश चन्द्र तिवारी 9129813351 हिंदी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know