बबलू गर्ग! ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी! नगर कस्बे की प्राचीन रामलीला मैदान में दशहरे के अवसर पर रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया और आकर्षित आतिशबाजी की गई दशकों में काफी उत्साह देखने को मिलाl
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साध्वी डॉ. प्राची दीदी फायर ब्रांड हिंदुत्व नेता, क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी के रामलीला मैदान में पहुंचकर विजयदशमी के पावन पर्व की समस्त क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दीl
रामलीला आयोजन समिति के प्रयासों की सरहाना करते हुए समस्त टीम को बधाई दी कमेटी के पदाधिकारीयो ने साध्वी प्राची दीदी, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को माला,पटका पहनाकर एवं प्रभु श्री राम का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित कियाl
लोनी विधायक ने रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में आये दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा विजयदशमी का यह पर्व अन्याय पर न्याय की विजय, अहंकार पर विन्रमता की विजय, और अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व हैl
साध्वी डॉ. प्राची दीदी ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जीवनी पर आधारित रामलीला को देखकर हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और हमे भगवान राम के आदर्शों पर चलना चाहिए केवल हमें चित्र की पूजा नहीं बल्कि चरित्र की पूजा करनी चाहिएl
कार्यक्रम में उपस्थित कमेटी अध्यक्ष रतन सिंह भाटी, महासचिव अरविंद गोयल, श्री दुर्गा मंदिर अध्यक्ष कैलाश चंद गर्ग, मानसिंह आढ़ती, राजेश गर्ग, चौधरी सतबीर सिंह, मुरारी लाल लोहरा,ओमपाल सिंह, अभिषेक गर्ग, विनोद गुप्ता, राहुल सिंघल, रिंकू जिंदल, फिरे भाटी, सभासद सत्येंद्र बंसल, के के गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गर्ग, पत्रकार इंद्रजीत भाटी, पत्रकार बबलू गर्ग निठौरा, प्रकाश सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, राहुल भारद्वाज, राधे गर्ग, रजनीश बंसल, कर्मी सिंह निठौरा, शीशपाल, मनोज गुप्ता, रामावतार गोयल,आदि गणमान्य लोग मौजूद रहेl
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know