बबलू गर्ग! ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी! नगर की प्राचीन रामलीला मंचन का समापन श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियो द्वारा उपहार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गयाl रामलीला आयोजन समिति ने रामलीला का मंचन करने आए हुए मऊ रानीपुर (मध्य प्रदेश) के कलाकारों को उपहार एवं पुरस्कार राशि भेंट कर सम्मानित किया गयाl
पुलिस प्रशासन एवं पत्रकारों का सम्मान लोनी तिराहा प्रभारी रविंद्र सिंह लोहिया, एसएसआई करतार सिंह जादौन, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गर्ग, बबलू गर्ग, कौशल शर्मा, सुमित कुमार मदनलाल को प्रभु श्री राम दरबार का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कियाl
सम्मान समारोह में उपस्थित रामलीला कमेटी अध्यक्ष रतन सिंह भाटी, महासचिव अरविंद गोयल, दुर्गा मंदिर अध्यक्ष कैलाश चंद्र गर्ग, अभिषेक गर्ग, ओमपाल सिंह, मानसिंह आढ़ती, सत्यवीर चौधरी, मुरारी लाल लोहरा, सुरेंद्र गुप्ता, राहुल सिंघल, विनोद गुप्ता, सत्येंद्र बंसल, आनंद कुमार, के के गर्ग, फिरे भाटी, राधे गर्ग, राम अवतार गोयल, कृष्ण अवतार आदि सम्मानित लोग मौजूद रहेl
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know