जनपद बलरामपुर - जिले में 50 एमबीबीएस (MBBS) सीटों के साथ आगामी शैक्षणिक सत्र की शुरुआत करने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के निरीक्षण हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ हर हाल में पूरी करने के कड़े निर्देश दिए।

पहुँच मार्ग एवं पैमाइश: चिकित्सालय और कॉलेज तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए उपजिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्य 29 अक्टूबर 2026 तक प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। 

  • विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति: विद्युत विभाग को फीडर, वैकल्पिक पावर बैकअप और लोड क्षमता का तकनीकी परीक्षण कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि शैक्षणिक गतिविधियों और अस्पताल संचालन के दौरान बिजली संकट न हो।
  • पूर्व सैनिकों को सुरक्षा की कमान: परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पूर्व सैनिक कल्याण निगम से गार्ड तैनात किए जाएंगे। इस प्रक्रिया को गति देने के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो प्राचार्य के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे।स्वच्छता व बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन: अस्पताल और परिसर में नियमित साफ-सफाई के साथ-साथ सामान्य कचरे व बायो-मेडिकल वेस्ट (Biomedical Waste) के उचित व निस्तारण के लिए स्थानीय निकाय के साथ बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
  • "चिकित्सा महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र का संचालन और 50 मेडिकल सीटों पर प्रवेश हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में NMC के मानकों को पूरा करें, ताकि आगामी निरीक्षण प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।" — डॉ. विपिन कुमार जैन, जिलाधिकारी

              

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने