उतरौला ​बलरामपुर - जिले के उतरौला (थाना गैड़ास बुजुर्ग) के रहने वाले शहजाद खान ने लखनऊ के डॉक्टर आशुतोष कुमार चौधरी पर हॉस्पिटल रजिस्ट्रेशन और डिग्री दिलाने के नाम पर 3 लाख 90 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है।

​पीड़ित ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया है कि 17 मई 2025 को 50,000 रुपये NEFT और 2,20,000 रुपये RTGS के जरिए दिए गए थे, जबकि शेष रकम नकद व सहायक डॉक्टर बिन्दु गुप्ता के माध्यम से दी गई।

​काम न होने पर जब पैसे मांगे गए, तो आरोपियों ने संतोषजनक जवाब देने के बजाय धमकी दी कि "तुम जो चाहो कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।" पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर, दोषियों पर कार्रवाई करने और अपनी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।

            हिन्दी संवाद न्यूज 

          असगर अली की खबर

            उतरौला बलरामपुर। 

          

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने