बलरामपुर-: माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के अंतर्गत आज बलरामपुर के बूथ संख्या 131 स्थित आदर्श नगर पालिका परिषद कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शधीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को बड़े उत्साह के साथ सुना।इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ‘मन की बात’ आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और सामाजिक चेतना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री ने इस अनूठे कार्यक्रम के जरिए देश के कोने-कोने के नागरिकों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। यह कार्यक्रम समाज के प्रति हमारे उत्तरदायित्व का बोध कराने के साथ-साथ राष्ट्रहित में कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
प्रमुख उपस्थिति:-इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, संजय शुक्ला, संजय शर्मा, झूमा सिंह, सुशील साहू ‘बंटी’, आनंद किशोर, शक्ति केंद्र संयोजक विजय साहू, बूथ अध्यक्ष सुरेश कुमार, प्रेम मोदनवाल, डॉ. विमल त्रिपाठी, अजीत ओझा, गौरव मिश्रा, अंशुमाली सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know