अम्बेडकर नगर। ग्राम सभा अशरफपुर भुवा की भूमि पर अवैध कब्जा, छत निर्माण और पूर्व में पारित बेदखली आदेश का अनुपालन न होने के आरोपों को लेकर अधिवक्ता राम जतन ने उप जिलाधिकारी/जिलाधिकारी महोदय, अम्बेडकर नगर को तहरीर देने की बात कही है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ग्राम सभा अशरफपुर भुवा निवासी हरिभजन पुत्र श्यामलाल तथा राजबीर, रनबीर और महाबीर पुत्रगण हरिभजन ने गाटा संख्या 2254 की ग्राम सभा की बंजर भूमि पर कब्जा कर छत बना ली है।
प्रार्थी के अनुसार इस मामले में दिनांक 14-09-2021 का स्थगन आदेश तथा 17-07-2024 का बेदखली आदेश पारित हो चुका है। इसके अलावा 05-06-2025 को S.D.M. द्वारा तहसीलदार को आदेश निर्गत किया गया, लेकिन आरोप है कि आज तक उसका अनुपालन नहीं हो सका और अतिक्रमण यथावत बना हुआ है।
तहरीर में यह भी कहा गया है कि कल थाना दिवस में दिनांक 24-10-2026 को ग्राम सभा की भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन दिया गया, जहां केवल जांच की बात कही गई। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि हरिभजन के पास ग्राम सभा आदमपुर में गाटा संख्या 127 (बंजर) पर पहले से एक मकान निर्मित है, जिससे वह अज़ानपारा का भी निवासी सिद्ध होता है। इसके अतिरिक्त अशरफपुर भुवा मोहाल-1960 आबादी में भी उसका घर बताया गया है। आरोप है कि इस प्रकार वह दो-दो ग्राम सभाओं का निवासी बनकर सरकारी लाभ उठा रहा है। तीसरा मकान अशरफपुर भुवा के गाटा संख्या 2254 की बंजर भूमि पर बताया गया है, जहां आरोप है कि वह अब निर्माण और विस्तार भी कर रहा है। तहरीर में यह आरोप भी लगाया गया है कि हरिभजन प्राइवेट मुंशी के रूप में कानूनगो मायाराम यादव के साथ सरकारी कागजातों में हेराफेरी में सहयोग करता है, जिससे वह कई ग्राम सभाओं में अवैध लाभ प्राप्त कर रहा है। प्रार्थी राम जतन एडवोकेट ने उपरोक्त आरोपों के आधार पर प्रशासन से ग्राम सभा अशरफपुर भुवा की भूमि से अतिक्रमण हटवाने, बेदखली आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा सरकारी कागजातों में हेराफेरी में संलिप्त कानूनगो श्यामाचरण यादव और हरिभजन के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर की तिथि 25-10-2026 बताई गई है। नोट: यह खबर एक शिकायत/तहरीर में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपित पक्ष या प्रशासन की ओर से इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि/प्रतिक्रिया इस खबर में शामिल नहीं है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने