उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अध्यक्षता में
छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम 460559 छात्र-छात्राओं को
डी.बी.टी. के माध्यम से छत्रवृत्ति वितरित
छात्रवृत्ति में पिछड़ा वर्ग कल्याण के
223615 ओ.बी.सी.छात्र-छात्राएं भी सम्मिलित
छात्रवृत्ति के लिए कट-ऑफ 50 प्रतिशत निर्धारित
छात्रवृत्ति के लिए अब साल भर तक प्रतिक्षा की आवश्यकता नहीं:
-श्री नरेन्द्र कश्यप, राज्यमंत्री
शिक्षा के विकास हेतु उ0प्र0 सरकार
हर संभव सहायता के लिए कृतसंकल्पित: नरेन्द्र कश्यप
लखनऊ: दिनांक: 03 अक्टूबर, 2026
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अध्यक्षता में लोक भवन, उ0प्र0 सचिवालय, लखनऊ में पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि भारत की भावी आशाओं के रूप में उपस्थित हमारे सभी छात्र-छात्राएं, आज यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाजिक न्याय की भावना एवं उज्जवल भविष्य के संकल्प का भी संगम है, जिसके माध्यम से हम अपने उ0प्र0 के छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य की कल्पना को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस दिव्य संगम में हम सब का सौभाग्य है कि हमारे बीच उ0प्र0 के यशस्वी, कर्मठ एवं दूरदर्शी नेतृत्व के प्रतीक मा0 मुख्यमंत्री जी की पावन उपस्थिति एवं प्रधानमंत्री जी का मार्ग दशर्न में उ0प्र0 विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं सांस्कृतिक गौरव के नये आयाम स्थापित कर रहा है।
श्री नरेन्द्र कश्यप के बताया कि इस छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में लगभग 04 लाख 60 हज़ार 559 छात्र-छात्राओं को 148 करोड़ रूपये की छात्रवृत्ति डी.बी.टी. के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी, जिसमें पिछड़ा वर्ग कल्याण के लगभग 02 लाख 23 हज़ार 615 छात्र-छात्रएं भी सम्मिलित हैं। उन्होंने पिछली सरकारों का वर्णन करते हुऐ कहा कि छात्रवृत्ति मार्च के अन्त में वितरित करने की परम्परा रही है। छात्र-छात्राओं को पूरे वर्ष प्रतिक्षा करनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि इस परम्परा को समाप्त करने के लिए हम उन सभी सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों में छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं को पूरे साल प्रतिक्षा करनी पड़ती थी लेकिन अब ऐसा नही है। छात्रवृत्ति के बजट में सालाना बढ़ोत्तरी के लिए राज्यमंत्री ने मा0 मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि विगत सरकारों में जो बजट सिर्फ 1286 करोड़ था, वह आज की योगी सरकार में 3402 करोड़ हो गया है जो विगत बजट से तीन गुना अधिक है।
श्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि वर्ष 2025-26 में 36 लाख 75 हज़ार छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने में सफलता हासिल की। अब वर्ष 2026-27 में हमारा प्रयास होगा कि उ0प्र0 के 37 लाख से अधिक ओ.बी.सी. छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर हम उनकी बौद्धिक शक्ति और सामर्थ को बढ़ाने का प्रयत्न करेंगे ताकि वह शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान दे सकें।
छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में श्री नरेन्द्र कश्यप जी ने वहाँ उपस्थित सभ मंत्रीगण व छात्र-छात्रओं के तरफ से समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरूण के जन्म दिवस पर शुभकामनाएं भी दी। इस कार्यक्रम में दानिश आज़ाद अंसारी, श्री ओम प्रकाश राजभर के अतिरिक्त अन्य मत्रीगण व शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थें।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know