लखीमपुर (खीरी) :-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा का तीसरी बार इस पद पर मनोनीत होने के बाद पहली बार जनपद आगमन हुआ। लखीमपुर की सीमा पर स्थित मरखापुर गांव में मोहम्मदी विधानसभा के युवा भाजपा नेता अनिल राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। युवा नेता अनिल राठौर और सहयोगियों ने रेखा अरुण वर्मा को उनके वजन के बराबर लड्डुओं से तौलकर एक अनूठे अंदाज में उनका नागरिक अभिनंदन किया और अपनी खुशी जाहिर की।इस भव्य स्वागत समारोह के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, अरविंद राठौर, मोहम्मद सलमान, सुवांशिक, शिव गुप्ता, डॉ. कमलेंद्र, अमित, मनोज , अजय सिंह, मुनेन्द्र सिंह, जाम मुबारपुर के प्रधान अनिल राठौर और ठाकुर मनमोद सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने