गोण्डा जिला के तहसील कर्नल गंज डाक बंगला परिसर में भारतीय किसान यूनियन गरीब एकता के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह यादव ने अपने कार्य कर्ता के साथ मिलकर मासिक बैठक कर उपजिलाधिकारी महोदय कर्नल गंज को ज्ञापन देकर अपनी मांग किया सुरेश प्रताप सिंह यादव ने अवगत कराते हुए कहा की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए अभियान कि भू माफिया दबंगों द्वारा अवैध कब्जा से मुक्त कराने सरकारी जमीन मुख्य मार्ग चक मार्ग आदि को खाली किया जाए परन्तु इसका असर दबंगों भूमाफिया पर नहीं है न राजस्व विभाग संज्ञान ले रहा है क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर जाकर अन्य गाटा संख्या का फोटो वीडियो बनाकर फर्जी रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर रहे है जबकि ग्राम सभा पूरे अंगद में मुख्य मार्ग गाटा संख्या 570 एवं 811 व 835 पर दबंगों द्वारा कब्जा है आने जाने को रास्ता नहीं है तत्काल खाली कराने हेत व प्रकरण को संज्ञान में लेकर निस्तारण कराने उपजिलाधिकारी महोदय कर्नल गंज को ज्ञापन दिया बैठक मे शामिल बालक राम यादव मालती गौतम श्री राम प्रजापति विशंभर नाथ आदि लोग मौजूद रहे
नन्द किशोर
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know