बलरामपुर-  श्रावस्ती लोकसभा के बलरामपुर जिले के तुलसीपुर विधानसभा में विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा के ग्राम पंचायत सिकन्दरबोझी में हेंगहा नाले पर पुल निर्माण करवाने एवं हेंगहा नाले द्वारा सोनडीह गांव की कटान रोकवाने हेतु दिनांक 7 सितंबर 2026 दिन सोमवार समय 12 बजे दोपहर में सिकंदरबोझी में आम जन सभा की बैठक होगी और हेंगहा नाले पर प्रदर्शन किया जाएगा एवं मानव श्रृंखला बनाकर विरोध किया जाएगा, सोनडीह गांव में 4 लोगों का घर नाले में समा चुका है और कई लोगों का घर कटान की जद में आ गया है उक्त पुल निर्माण एवं कटान रोकवाने की काफी समय से क्षेत्रीय जनता मांग कर रही है सर्वे तो हुआ लेकिन पुल निर्माण और कटान रोकवाने का असर नहीं दिख रहा है बरसात में क्षेत्र की जनता को आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इस समस्या से निजात के लिए मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय बलरामपुर को  दिनांक 7 सितंबर 2026 दिन सोमवार समय करीब 12 बजे भारी संख्या में हेंगहा नाले पर ज्ञापन सौंपा जाएगा एवं पुल निर्माण हेतु विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें आप सब भारी संख्या पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाइए और अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी तो विधानसभा चुनाव 2027 एवं पंचायत चुनाव में क्षेत्रीय जनता मतदान बहिष्कार करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी, अतः क्षेत्रीय लोग विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल होने का कष्ट करें 🙏 
*निवेदक*
*समस्त क्षेत्रीय जनता एवं समस्त संभ्रांत लोग और समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा श्रावस्ती मो 9628958353*

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने