उतरौला बलरामपुर - तहसील क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य और अधिवक्ता आलोक कुमार श्रीवास्तव ने उप जिलाधिकारी से बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री और फसल क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की करते हुए कि ग्राम सभा मटियारिया कर्मा, मोहन जोत, मिलौली, बाघा जोत, महुआ धनी, सुरैया, देवर, तिलखी, बिरदा, बनिया भारी ,जिगना के अलावा राप्ती नदी से सटे अन्य गांव बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। लगातार बारिश से राप्ती नदी का जल स्तर बढ़ गया है और पानी गांवों में घुसगया है। जिसके चलते गांव टापू बन गया हैं चारों तरफ पानी भरने से ग्रामीणों का आना- जाना मुश्किल हो गया है, कई जगह रास्ते बन्द हैं। बाढ़ से घरों, खेतों और खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। आलोक कुमार श्रीवास्तव ने तुरन्त सर्वे कराकर राहत सामग्री देने और नुकसान का सही आकलन कर मुआवजा दिलाने की अपील की है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know