जनपद बलरामपुर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर द्वारा जनपद के विभिन्न अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तुलसीपुर, सदर विधायक बलरामपुर पल्टूराम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय और मेमोरियल हास्पिटल बलरामपुर में, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उतरौला में विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पचपेड़वा में निवर्तमान विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह 'शैलू' सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने मरीजों को फल वितरण किया और उनका कुशल क्षेम पूछा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know