औरैया // आज बुढ़वा मंगल, परिवर्तिनी एकादशी और मंगलवार के महासंयोग पर जिले के मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा सहार ब्लॉक की पिपरौली शिव पंचायत के बिहारीपुर गांव में स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, जो उत्तर-पूर्वी दिशा में स्थित है, में सुबह 4 बजे से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं इस मंदिर को एक विशेष दर्जा प्राप्त है मान्यता है कि लोगों के अटूट विश्वास और विशेष आस्था के कारण यहाँ उत्तर प्रदेश के दूर दराज के जिलों से भक्तों के आने का सिलसिला लगातार जारी रहता है गहरी आस्था की वजह से ही मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भक्तों द्वारा ही किया जाता है आज एक ही दिन दो बड़े पर्व होने से भीड़ दोगुनी नजर आई बजरंगबली का चमेली के तेल और सिंदूर से विशेष श्रृंगार किया गया और बूंदी के लड्डू, गुड़ चना का भोग लगाया गया साथ ही भगवान विष्णु की परिवर्तिनी एकादशी की भी विशेष पूजा अर्चना की गई मान्यता ऐसी भी हैं जो भक्त यहां आता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।
भक्तों ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया जगह जगह शरबत और प्रसाद का वितरण किया गया भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भक्तो द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए पुजारी जी ने बताया कि आज का दिन कर्ज मुक्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know