उतरौला बलरामपुर - दाखिल-खारिज नामांतरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन किए जाने के विरोध में उतरौला तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन उतरौला के अध्यक्ष प्रहलाद यादव एवं महामंत्री रवि शंकर मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध के चलते पांच वे दिन भी उपनिबंधक कार्यालय में कोई भी पंजीकरण नही हुआ।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने “सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी” और “अधिवक्ता एकता जिन्दाबाद ” के नारे लगाए। अधिवक्ताओं का कहना है कि नामांतरण की प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने से आम जनता और अधि वक्ताओं को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति व्यापक आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन के उपरान्त बार एसोसि एशन की ओर से सम्बन्धित अधिकारि यों को एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी योगेन्द्र शरण शाह के माध्यम से भी भेजा गया। ज्ञापन में यह मांग की गई कि आम जनता एवं अधिवक्ता ओं के हितों को ध्यान में रखते हुए दाखिल- खारिज की प्रक्रिया को पूर्व की भांतिलागू किया जाए।ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था पर सहानु भूति पूर्वक विचार करते हुए पूर्व की भांति व्यवस्था को बहाल किए जाने के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किया जाए। ज्ञापन की प्रति लिपि राजस्व परिषद के अध्यक्ष, प्रमुख सचिव राजस्व, देवी पाटन मण्डल के आयुक्त,जिलाधिकारी बलरामपुर तथा बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष को भी भेजी जा चुकी है। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में अधि वक्ता मौजूद रहे। अध्यक्ष प्रहलाद यादव और महामंत्री रवि शंकर मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं और आम जनता के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी, तथा समस्या के समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर मोहम्मद खलील खां, रामचन्दर जायसवाल, धर्मराज यादव, अमित कुमार, देवेंद्र कुमार,डी एन सिंह, सुमित कुमार,शादाब खान, अशोक कुमार दूबे, राधेश्याम यादव, योगेश वर्मा,अमित कुमारश्रीवास्तव,आलोक कुमार गुप्ता, अतुल कुमार यादव, धर्मेश प्रताप तिवारी, मनोज कुमार शर्मा, योगेश्वर मिश्रा,अजीत कुमार यादव,निजाम अंसारी,गिरीश कुमार पांडेय, शकील अहमद शाह, इजहा रुल हसन, लाल जी वर्मा,मोहम्मद असगर, नाजिर मलिक के अलावा भारी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                असगर अली की खबर
                  उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने