रिपोर्ट- सूरज कुमार शक्ला
इटियाथोक, गोंडा। आल पैरावेट पशुमित्र,
मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ की ओर से शुक्रवार को इटियाथोक ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष बब्लू गौतम और वेटेरनरी फार्मासिस्ट महेश बाबू की मौजूदगी में संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान अभिमन्यु सोनकर को ब्लॉक अध्यक्ष,व अनिल कुमार तिवारी को उपाध्यक्ष, राहुल कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष तथा सहज राम यादव को महासचिव मनोनीत किया गया,इसके अतिरिक्त मंत्री विजय कुमार सोनकर, महामंत्री अशोक कुमार, विधिक सलाहकार देवेंद्र कुमार शुक्ला,सदस्य कन्हैयालाल सुरेश चंद्र तिवारी, बबलू गौतम को बनाया गया।फोटो पैरावेट वैक्सीनेटर संघ
जिला अध्यक्ष बब्लू गौतम ने बताया कि संगठन के निर्देश पर जिले के सभी ब्लॉकों में कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज इटियाथोक ब्लॉक की टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पैरावेट पशुमित्रों और मैत्री व वैक्सीनेटर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को एकजुट होकर अधिकारियों और शासन तक पहुंचाना है।
मानदेय, कार्य के अनुरूप सम्मान और अन्य लंबित मांगों को लेकर संगठन चरणबद्ध तरीके से आगे की रणनीति तैयार कर रहा है। जरूरत पड़ने पर ब्लॉक से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक आंदोलन किया जाएगा।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि हक की लड़ाई अब केवल मांग पत्र तक सीमित नहीं रहेगी। सभी ब्लॉकों की कमेटियां गठित होने के बाद कार्यकर्ताओं की समस्याओं को संकलित कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know