उतरौला बलरामपुर - शासन के द्बारा दाखिल खारिज का वाद आनलाइन किए जाने के विरोध मे अधिवक्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे तक जाकर घेराव किया। इससे चौराहे पर चक्का जाम कर दिया जिससे घण्टों याता यात व्यवस्था ठप रही। अधिवक्ताओं के बढते आन्दोलन को देखते हुए भारीपुलिस बल तैनात रहा। उधर अधिवक्ताओं ने उप निबन्धन कार्यालय उतरौला मे बैनामा कार्य बन्द रहा।
अधिवक्ता संघ उतरौला अध्यक्ष प्रहलाद यादव व महा मंत्री रवि शंकर मिश्रा के नेतृत्व मे सैकडो अधिवक्ताओ ने सरकार द्बारा दाखिल खारिज मुकदमे का दायरा आनलाइन किए जाने के आदेश के विरोध मे चल रहे आन्दोलन मे अधि वक्ताओं ने तहसील परिसर से जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाये उसके बाद अधिवक्ता ओं का जुलूस तहसील से निकलकर बाजार के मुख्य मार्ग से होता हुआ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे तक पहुंचकर चक्का जाम कर दिया। वहां पर सरकार विरोधी नारे लगाया। अधिवक्ताओं के उग्र आन्दोलन को देखते हुए भारीपुलिस बल चौराहे पर तैनात रहा। उधर अधिवक्ता ओं के द्बारा जमीन का बैनामा कार्य का बहिष्कार किए जाने से उप निबन्धन कार्यालय उतरौला में सन्नाटा पसरा रहा और एक भी बैनामा नही हुआ. इससे सरकार को रोज लाखो रूपये की राजस्व की क्षति उठानी पड़ रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know