उतरौला, बलरामपुर- दिनांक 29 सितम्बर 2026 को स्कॉलर्स एकेडमी इण्टरकॉलेज उतरौला में जिला विधिक सेवा प्राधि करण बलरामपुर के तत्वावधान में विशेष विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।अभियान के दौरान विद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं को बालकों के लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धान्त सोलंकी ने दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों से बचने बच्चों के अधि कारों तथा लैंगिक अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कानून के तहत विशेष संरक्षण प्राप्त है, तथा बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का लैंगिक दुर्व्यवहार या शोषण कानूनन अप राध है। जागरूकता कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि किसी भी संदिग्ध व्यवहार, अनुचित स्पर्श, धमकी या लैंगिक उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें और इसकी जानकारी माता-पिता, शिक्षक, अभिभावक अथवा सम्बन्धित अधिकारि यों को दें। बच्चों को उनके कानूनी अधिका रों और सहायता प्राप्त करने के उपलब्ध माध्यमों के बारे में भी बताया गयाअधिकारि यों ने कहा कि बच्चों को कानून की जान कारी होना उनके संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग करना तथा किसी भी प्रकार के अपराध की स्थिति में उचित सहायता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र- छात्राओं की मौजूदगी रही। उपस्थित विद्यार्थियों ने विधिक जान कारी को ध्यानपूर्वक सुना, और अपने अधिकारों से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस अभियान को बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्व पूर्ण पहल बताया गया।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने