उतरौला बलरामपुर -लगातार पांच दिनों से बिजली कटौती के विरोध मे महिला पुलिस चौकी उतरौला के पास दोपहर मे बाजार के लोगों ने सडक पर तमाम ठेला खडा़ करके मुख्य रास्ता जाम कर दिया। उतरौला बाजार मे राजा बाजार केसामने टूटी पोल कई दिनो से गिरी हुई है, वही राजा बाजार के अन्दर तमाम जगहो पर पोल व तार टूट गए है.। इससे पाच दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगो को पानी आपूर्ति नही हो रही है वही लोगो का मोबाइल चार्ज नही हो पा रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारी इसे ठीक नही कर पा रहे है. इस पर आक्रो शित जनता ने आज बुधवार को मुख्य मार्ग पर तमाम ठेला खड़ा करके रास्ता जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम उतरौला योगेन्द्र शरण शाह भारी पुलिस बल के साथ बिजली कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर टूटे बिजली पोल व तार को बदलवाने का काम शुरू कर दिया तब लोगों का गुस्सा शान्त हुआ। एसडीएम उतरौला ने लोगों को बताया कि जल्द बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने