उतरौला बलरामपुर -थाना रेहरा बाजार अन्तर्गत ग्राम लालपुर भलुहिया में बुधवार की रात्रि एक दर्दनाक हादसा हो गया।जर्जर मकान की कच्ची दीवार गिरने से साइ किल से जा रहे 12 वर्षीय बालक की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम सा मच गया,और पूरे गांव में मातम छा गया। 
मृतक की पहचान मोहम्मद इलियास आयु लगभग (12) वर्ष पुत्र फकीरे के रूप में हुई है।ग्रामीणों के अनुसार इलियास साइकिल से कहीं जा रहा था। कि रास्ते में कल्लू गुप्ता का कई वर्षों से जर्जर पड़ा कच्चा मकान बना है। पिछले 72 घण्टे से हो रही झमाझम बारिश के होने से दीवार पूरी तरह भीगकरकमजोर हो गई थी। अचानक दीवार भरभराकर सड़क पर गिर गई और बालक उसके नीचे दब गया।आस पास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनकर आनन फानन में मलबा हटाया और बालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश से क्षेत्र में कई कच्चे और जर्जर‌‌ मकान खतरनाक स्थिति में हैं। प्रशासन से जर्जर मकानों का सर्वे कराकर कार्य वाही करने की मांग की है।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने