उतरौला बलरामपुर- पीड़ित प्रार्थी मोहम्मद राशिद पुत्र मोहम्मद मोबीन ने थाना कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक को एक प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मेरी भाभी परवीन बानो पत्नी कमालुद्दीन निवासी ग्राम छिपिया उतरौला ग्रामीण थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर के नाम से दर्ज जमीन जिसका गाटा संख्या 2232 है । विपक्षी मकदूम खां पुत्र स्वर्गीय अब्दुल रसीद खां निवासी ग्राम चीती थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर ने उक्त जमीन को फर्जी तरीके से अली अहमद कुरैशी पुत्र वहीद अहमद कुरैशी निवासी मोहल्ला रफी नगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को कुछ रुपए लेकर एग्रीमेंट कर दिया गया है। जबकि उक्त गाटा संख्या मेरी भाभी परवीन के नाम से कागजात में दर्ज है। और उक्त गाटे में मेरा पुराना मकान भी बना हुआ है, मेरे प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कर दोषी पाने पर विपक्षी के विरुद्ध कार्यवाही करने का नितांत आवश्यक है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know