बलरामपुर- जिले में अर्नव चक्रवात के प्रभाव से हुई नुकसान और बाढ़ से बचाव की मांगो से सम्बन्धित दस सूत्री मांगों का ज्ञापन समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा श्रावस्ती ने अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप केला को सौंपा।
जिसमें दस समस्याओं के शीघ्र समाधान की माँग किया जो क्रमशः 1 जनपद बलरामपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ जगह अभी तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पाई है वहाँ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराया जाए 2.किसानों को धान और गन्ना की फसल में भारी नुकसान हुआ है क्योंकि धान गिर गए हैं जो नहीं गिरे हैं उनके फूल झड़ जाने की वजह पैदावार नहीं होगा और जलमग्न हुए धान काफी क्षति ग्रस्त हो गए हैं इसलिए प्रत्येक धान किसान को मुआवजा दिलाया जाए और केला,गन्ना में नुकसान की जाँच करवाकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए, 3. इस आपदा में मृतकों के परिजनों को मुआवजा, घायलों को निःशुल्क इलाज एवं मुआवजा और मकान क्षतिग्रस्त लोगों को मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री आवास दिलाया जाए 4 हरिहरगंज ललिया सड़क पर लौकहवा डिप और झीन्ने नाला डिप पर नाव लगाई जाए और गहराई संकेतक व सुरक्षा बल लगाए जाएं जिससे सुरक्षित आवागमन हो सके और जन हानि न हो। इसके साथ ही जिले में अन्य मार्गों पर भी उचित सुरक्षा प्रबंध किया जाए,5 राप्ती नदी में बढ़ते जलस्तर से प्रभावित ग्रामीणों के लिए सेल्टर हाउस बनाया जाए बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर भोजन आवास चिकित्सा आदि के पर्याप्त इंतजाम किया जाए,6 बलरामपुर के उत्तर दिशा में बने सुरक्षा बाँध की मरम्मत की जाए और निगरानी करने हेतु सुरक्षा बल लगाए जाएं, 7 राप्ती नदी कटान रोकवाने हेतु पर्याप्त इंतजाम शीघ्र सुनिश्चित किए जाएं, नदी में समाने वाले जमीन का मुआवजा भी किसानों को दिलाया जाए,8 अर्नव चक्रवात के प्रभाव में गिरे पेड़ों को काटने और उनको बेचने हेतु किसानों को परमीशन,परमिट, लोडिंग आदि से छूट दिया जाए 9,बाढ़ से टूटी सड़कों और पुलों के मरम्मत हेतु आदेशित किया जाए ,10 राप्ती नदी के बाढ़ नियंत्रण हेतु, राप्ती मुख्य नहर में अधिकतम क्षमता अनुसार पानी छोड़ा जाए जिससे राप्ती नदी में जल स्तर नियंत्रित हो और सीमावर्ती क्षेत्रों में बने बांध जलाशय जैसे गिरगिटही बांध,खैरमान बांध, समेत सभी बांध जलाशयों में क्षमता अनुसार जल संग्रह किये जाने हेतु निर्देशित किया जाए बांध मरम्मत किया जाए और इनसे निकलने वाली नहरों का जल प्रवाह रोका जाए , जिले के सभी जलाशयों पोखरों, तालाबों से जल प्रवाह रोका जाए जिससे नदी में पानी कम आए और बाढ़ नियंत्रण हो सके, साथ में यह भी कहा कि जनहित में आवश्यक हो वे सभी उपाय किए जाएं जो पूर्व में किए जा चुके हों उन्हें नजरंदाज किया जाए इस अवसर पर युगल किशोर शुक्ल के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता गयास अहमद खान, रूपेश कुमार मिश्रा, दीपक तिवारी,देवेन्द्र पाण्डेय, प्रिंस मिश्रा, विनोद कुमार यादव, अकबर जमीर, संजय पाण्डेय, राहुल देव त्रिपाठी, मोहम्मद यासीन, धर्मेंद्र प्रताप जायसवाल, इकराम हुसैन समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know