इंटरनेशनल मैथ्स टीचर्स ओलंपियाड में
सी.एम.एस. शिक्षिकाओं का प्रशंसनीय प्रदर्शन

लखनऊ, 23 सितम्बर। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर प्रथम कैम्पस की शिक्षिकाओं सुश्री रिचा बिष्ट एवं सुश्री जया मिश्रा ने इंटरनेशनल मैथ्स टीचर्स ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गणित पढ़ाने की शिक्षण व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराया है। इस प्रतिष्ठित ओलंपियाड में सी.एम.एस. शिक्षिकाओं ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 200 टीचर्स में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। ओलंपियाड का आयोजन शैक्षिक संस्था एप्जुकेटर्स के तत्वावधान में किया गया।

यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी। श्री खन्ना ने बताया कि इस ओलंपियाड में 25 देशों के लगभग 12,000 स्कूलों से 20,000 से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। सी.एम.एस. शिक्षिकाओं की यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता, दक्षता व विशेषज्ञता एवं गणित के ज्ञान को प्रमाणित करने के साथ ही विद्यालय की अनूठी ‘ब्रॉडर एंड बोल्डर’ शिक्षण पद्धति की विशेषता को भी दर्शाती है।

सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गाँधी ने इस सफलता हेतु सी.एम.एस. शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई दी।

श्री खन्ना ने बताया कि इस ओलंपियाड का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण प्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन उत्कृष्ट शिक्षकों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है, जो अपनी कक्षाओं में रचनात्मकता, ज्ञान और कौशल से भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य हेतु सदैव समर्पित हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सी.एम.एस. के 67 वर्षीय शैक्षिक सफर में विद्यालय के शिक्षकों ने कई आयाम स्थापित किए हैं, जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं, अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने