बलरामपुर- सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत महारानी लाल कुंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलरामपुर के महिला छात्रावास में छात्राओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे. पी. पांडेय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन सेवा संकल्प अभियान की संयोजक प्रो. रेखा विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य एवं माहवारी के दौरान आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करना तथा स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर व्याप्त झिझक एवं संकोच को दूर करना था। इस अवसर पर छात्राओं को स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य की देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने छात्राओं को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों एवं इसके अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह ने माहवारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा महिला स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्रीमती मानसी पटेल ने छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें जागरूक किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
इस अवसर पर छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए गए तथा उनके उचित उपयोग, निस्तारण एवं संक्रमण से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। महिला छात्रावास की वार्डन डॉ. हेमा ने छात्राओं को नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने, अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा छात्रावास में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिला छात्रावास की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्राओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know