*गौरा चौरा गणेश उत्सव समिति हसौद द्वारा विधि-विधान से की गजानंद की भव्य प्रतिमा स्थापित*



हसौद। नगर में गणेशोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। गौरा चौरा गणेश उत्सव समिति हसौद द्वारा विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की भव्य प्रतिमा विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ विराजमान की गई। प्रतिमा स्थापना के दौरान समिति के सदस्यों सहित शारदा चौक के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।


गणेश प्रतिमा विराजमान होने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है तथा आगामी दिनों में गणेशोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है।


आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष शिवम जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सचिव ओपेन्द्र साहू सहित छोटू केवट, वीरेंद्र चौहान, अजय साहू, अमन साहू, शंकर साहू, पूरन साहू, अशोक साहू, शिव साहू, लीलाधर साहू, यादराम साहू, चिकन यादव, मिथिलेश राय, नीलांबर साहू एवं शारदा चौक के समस्त नागरिकों का सहयोग रहा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने