उतरौला बलरामपुर- 27 सितम्बर 2026 रविवार को सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित की गई। शिविर का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉक्टर. मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। उन्होंने शिविर में उप लब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली और मरीजों सेस्वास्थ्य सुविधाओं के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। शिविर में कुल 109 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों की रक्तचाप, ब्लड शुगर के अलावा आवश्यक जांचें की गईं। चिकित्सकीय परामर्श के बादमरीजों को आवश्यक औषधि यां भी वितरित की गईं।इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पात्र 12 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) भी वितरित किए गये। उन्होंने पात्र लोगों से योजना का लाभ लेने तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकरहने की अपील भी की।
शिविर में गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा किशोर-किशोरियों को भी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं बीमारि यों से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक भी किया गया।जनपद में 35 मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद बलराम पुर में रविवार को कुल 35 मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले आयोजित किए गए। इन मेलों में कुल 1,324 मरीजों का उपचार भी किया गया। इनमें 590 पुरुष, 511 महिलाएं और 223 बच्चे भी शामिल रहे।स्वास्थ्य मेलों में सभी मरीजों की जांच, उपचार, औषधि वितरण एवं आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी.पी. सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला के अधीक्षक डॉक्टर. सी पी सिंह, डॉक्टर. श्याम जी श्रीवास्तव, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know