मूल रूप से हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं बीटेक टेक्सटाइल किया है सिविल सेवा में आने से पहले 2 साल प्राइवेट कंपनी और 3 साल रक्षा मंत्रालय में नौकरी की 2014 में UPSC पास कर 2015 बैच के IAS बने। इनकी पहचान जनसेवा, त्वरित निर्णय और तकनीक से काम करने वाले अधिकारी के तौर पर है इससे पहले ये गाजियाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त, गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष, शाहजहांपुर में CDO, एटा-बहराइच में जॉइंट मजिस्ट्रेट, संतकबीरनगर और कुशीनगर के DM रह चुके हैं संगीत से भी गहरा जुड़ाव है अयोध्या में लॉन्च हुए प्रसिद्ध म्यूजिक एल्बम ‘रामतरंग’ के 14 में से 7 भजन इन्होंने ही लिखे हैं जिलाधिकारी ने कहा शासन की प्राथमिकताओं को पूरी जिम्मेदारी से पूरा किया जाएगा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और जनसमस्याओं का जमीन पर समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है IGRS रैंकिंग में सुधार और सड़कों की समस्या का निराकरण जल्द किया जाएगा।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी-संवाद NEWS उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know