जनपद बलरामपुर- पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुल निर्माण हेतु प्रदर्शन किया। मुसहवा नाला में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध व्यक्त किया साथ ही जिला अधिकारी महोदय बलरामपुर को प्रार्थना पत्र भेजकर निवेदन किया कि बलरामपुर जिले के विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा ग्राम पंचायत फटवा अंतर्गत मुसहवा नाला पर पुल नहीं है जिससे बारिश भर ग्रामीण भारी मुसीबत का सामना करते हैं ये सड़क सिंहपुर से कल्पडीह होकर बलदेव नगर वाली सड़क से कल्पडीह गाँव के उत्तर और शेरमरवा गाँव को जोड़ने वाली सड़क है कल्पडीह और शेरमरवा गाँव के बीच में मुसहवा नाला पर बना पुल बाढ़ में बह गया था यह सड़क ग्राम पंचायत सतरहिया और ग्राम पंचायत फटवा के गाँवो को जोड़ता है जिससे लमुईया, शेरमरवा, भजईपुरवा, सतरहिया तीनों पुरवा,कल्पडीह, रामदयालडीह, लक्ष्मनपुर, धर्मपुर आदि गाँव के लोग आते जाते हैं ग्रामीणों को फटवा सोमवार साप्ताहिक बाजार और विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा मुख्यालय शिवपुरा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा जाने के लिए मुसहवा नाला पार करना पड़ता है बारिश भर जान जोखिम में डालना पड़ता है साथ ही बलरामपुर जिला मुख्यालय जाने के लिए लोगों लंबा चक्कर काटना पड़ता, मुसहवा नाला के दोनों तरफ पड़ने वाले तटीय गांवों के लोगों को भारी मुसीबत उठाना पड़ता है। इसलिए पुल निर्माण क्षेत्रवासियों के हित में अति आवश्यक है प्रदर्शन में राम शंकर द्विवेदी, रवि यादव प्रधान, मोनू पाण्डेय, रमाशंकर मिश्र, घनश्याम यादव,अमर नाथ यादव,राम अभिलाख, सुरेश कुमार, लक्ष्मी नारायण, प्रभाकर, धर्मेंद्र, रंजीत, राम बहादुर, सियाराम, राघवराम, आदम अली, शैलेन्द्र समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे पुल निर्माण नहीं होने पर लगातार मतदान बहिष्कार की चेतावनी दिए, जिला अधिकारी से शीघ्र पुल निर्माण कराने की मांग। 
     
               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने