सर्वे-सट्टा प्रदर्शन मेले का शुभारंभ, किसानों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बलरामपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, तुलसीपुर के प्रांगण में मंगलवार को समिति स्तरीय सर्वे/सट्टा प्रदर्शन मेला एवं आपत्ति निस्तारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम में गन्ना समिति अध्यक्ष नीलम सिंह जी के प्रतिनिधि एवं भाजपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष बलरामपुर श्री प्रदीप सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने उपस्थित गन्ना किसानो से संवाद कर सर्वे एवं सट्टा संबंधी उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आपत्तियों को गंभीरता से सुना। उन्होंने किसानों को सर्वे एवं सट्टा प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं गन्ना पर्यवेक्षकों को प्राप्त आपत्तियों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है। सर्वे एवं सट्टा संबंधी अभिलेखों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी न हो। श्री सिंह ने बताया कि यह मेला 22 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान किसान अपने सर्वे एवं सट्टा संबंधी विवरणों का अवलोकन कर अपनी आपत्तियां एवं समस्याएं दर्ज कराकर उनका नियमानुसार समाधान करा सकते हैं। इस अवसर पर गन्ना पर्यवेक्षकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं के निस्तारण की दिशा में कार्य किया।
कार्यक्रम में सचिव तुलसीपुर राजेश कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, गन्ना समिति उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, गन्ना डायरेक्टर मनराज सिंह, माधव चौधरी सहित समिति के पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में सम्मानित गन्ना किसान उपस्थित रहे।


उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
 हिंदी संवाद न्यूज 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने