उतरौला बलरामपुर - नगर की मुख्य मार्गो पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए उपजिलाधिकारी योगेन्द्र शरण शाह ने सोमवार को नगर पालिका के मीटिंग हाल में एक बैठक की।यह बैठक व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ की गई। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने सभी व्यापारियों की समस्याएं को सुनीं। इसके बाद उनके समाधान पर विचार- विमर्श किया गया। उपजिलाधिकारी ने सार्थक कार्यवाही करने का भरोसा दिया। व्यापारियों से बातचीत करने के बाद तय हुआ कि दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।वाहन और बाइक स्टैण्ड, ठेला-खोमचा कारो बारियों के लिए भी नियम बनाए जाएंगे। उपजिलाधिकारी योगेन्द्र शरण शाह ने कहा कि प्रशासन शासन के निर्देशों का पालन कराने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाए गी।उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण करने वालों पर कार्य वाही और जुर्माना भी लगाया जाएगा। नगर में अतिक्रमण हटाने को लेकर ई-रिक्शा के लिए भी नियम बनाए जाएंगे। नगर मे अला उन्स कराकर अति क्रमण मुक्त होगा।
इस बैठक में गुरुप्रीत सिंह, फरीन्द्र गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, राकेश गुप्ता, मनोज कुमार कसेरा, चरन सिंह, मोती लाल गुप्ता, विनोद कुमार वर्मा, मोहम्मद फजल गुरुविन्द्र सिंह, शुभम कुमार, अमित कुमार, सन्तोष कुमार गुप्ता, विकास कुमार गुप्ता, मोती लाल गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, नीरजकुमार गुप्ता, मोहसिन खान, विनोद कुमार गुप्ता, अमर चन्द्र गुप्ता, प्रभात कुमार रामनाथ गुप्ता के अलावा तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know