उतरौला बलरामपुर- उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी उतरौला के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को थाना कोतवाली उतरौला नगर क्षेत्र में आतिश बाजी व पटाखा की दुकानों की सघन चेकिंग की गई, अग्नि शमन एवं सुरक्षा मानकों के पालन हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश पर उपजिलाधिकारी योगेन्द्र शरण शाह व क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉक्टर जितेन्द्र कुमार मय फायर सर्विस टीम के द्वारा सोमवार को थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र के अन्तर्गत नगर में स्थित मोहल्ला गांधी नगर में आतिश बाजी एवं पटाखा के दुकानों का सघन निरीक्षण एवं चेकिंग की गई।दुकान के पटाखा बिक्री व भंडारण से सम्बन्धित जारी वैध लाइसेंसों की सूक्ष्मता से जांच की गई, तथा लाइसेंस में उल्लिखितनिर्धारित मात्रा का मिलान किया गया। पटाखा विक्रेता की दुकान पर पर्याप्त संख्या में कार्य कारीअग्निशमन यंत्र पानी की व्यवस्था तथा बालू/ रेत से भरी बाल्टियों की उपलब्ध ता को परखा गया। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण पर पूर्ण प्रतिबन्ध दोह राते हुए, शासन के द्वारा चिन्हित खुले व सुरक्षित स्थलों पर ही मानक अनुसार दुकान लगाने के निर्देश भी दिए गए। दुकान पर किसी भी स्थिति में बाल श्रमिकों न रखने तथा दुकान परिसर के आस पास धूम्रपान/अग्नि सम्बन्धी गति विधियों को पूरी तरह प्रति बंधित रखने के लिए सचेत किया गया निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी के द्वारा पटाखा व्यवसायी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बिना वैध लाइसेंस अथवा लाइसेंसनवीनी करण के बिनापटाखों का क्रय-विक्रय या भण्डारण करना कानूनी अपराध है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर सम्बन्धि त के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम एवं सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know