औरैया // जिले के कुछ क्षेत्रों में इस साल पड़ रही रिकॉर्डतोड़ गर्मी ने जहाँ कई फसलों को झुलसा दिया वहीं पूर्णतः जैविक तरीके से उगाई गई हाइब्रिड संकर बासमती ताज धान ने सभी को हैरान कर दिया गर्मी के प्रकोप का सामना करने के बावजूद खेत में बालियों का संग्रह बेहद शानदार और घना और रोग मुक्त देखने को मिल रहा है खेत में लगी फसल दानों से लदी हुई है जो जैविक खेती की ताकत का प्रमाण है स्थानीय किसानों का कहना है कि बिना किसी रासायनिक खाद और कीटनाशक के सिर्फ जैविक खादों से तैयार इस किस्म ने कम लागत में ज्यादा उत्पादन की उम्मीद जगा दी है बासमती ताज की यह सफलता क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know