अम्बेडकर नगर। भाजपा जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक एवं “मन की बात” योजना बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राम किशोर राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल ने की। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के संयोजक बाबा राम शब्द यादव, जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय, अखंड वर्मा, उमाशंकर शुक्ल, अमित सिंह, बबलू सिंह, शाश्वत मिश्रा समेत अन्य जिला पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
भाजपा जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक एवं “मन की बात” योजना बैठक संपन्न
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know