जलालपुर, अंबेडकरनगर: जलालपुर नगर में शुक्रवार को दस दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन भगवान गणेश की प्रतिमा का आयोजक आनंद मिश्र और सुनीता मिश्रा ने विधि-विधान से पूजन किया।
इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका समापन तमसा नदी में प्रतिमा के विसर्जन के साथ हुआ। पूरे मार्ग पर डीजे की धुन और भजनों के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा। चक्र सुदर्शन मंदिर के पास विशेष पूजन का आयोजन हुआ, जहां भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने विकाश निषाद ,बेचन पांडे,गुड्डन मिश्र के साथ पुष्पवर्षा की। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को माला पहनाकर पूजन किया। शोभायात्रा पश्चिम तरफ से शुरू हुई। यात्रा घसियारी टोला, यादव चौराहा, शहीद पार्क और बाबा पलटू साहब मंदिर होते हुए शिवाला पक्का घाट पहुंची। यहां आरती के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालु सानंद मिश्र, ऋषिकेश सैनी, बंटी मिश्र, रंजीत सैनी और गणेश मिश्र ने पुष्पवर्षा के साथ भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। इस अवसर पर संकुल प्रकोष्ठ सह संयोजक मिथिलेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर, जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र,दुर्गेश गुप्ता, शाश्वत मिश्र, शिवराम मिश्र ,सोनू गौड, बेचन पांडे समेत मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने