त्रिलोकपुरी में लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं कानूनी परामर्श शिविर, 70 से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

नई दिल्ली, 13 सितंबर 2026।
पूर्वी दिल्ली की त्रिलोकपुरी विधानसभा के ब्लॉक-6 में रविवार को निःशुल्क महिला स्वास्थ्य एवं कानूनी जागरूकता शिविर ‘Her Health First’ का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की लगभग 60 से 70 महिलाओं ने भाग लिया और निःशुल्क मेडिकल एवं कानूनी परामर्श का लाभ उठाया।

इस शिविर का आयोजन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के युवा नेता श्री अभिषेक तोमर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में DPCC के उपाध्यक्ष एवं उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी श्री लक्ष्मण रावत मौजूद रहे। इसके अलावा करावल नगर जिला प्रभारी श्री बाल किशन बाली, त्रिलोकपुरी विधानसभा के वरिष्ठ नेता श्री राजकुमार मारोठिया तथा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग अध्यक्ष श्री राजीव वर्मा सहित कई क्षेत्रीय नेताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

महिला स्वास्थ्य को लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सलाह

शिविर में प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या देशवाल और डॉ. भामिनी ने महिलाओं की दैनिक दिनचर्या और आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा की। विशेष रूप से महिलाओं में बढ़ रही हार्मोनल समस्याओं को लेकर विशेषज्ञों ने जानकारी दी और स्वस्थ जीवन के लिए निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

महिलाओं को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

शिविर में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, घरेलू सुरक्षा और कानूनी सहायता से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई। वरिष्ठ अधिवक्ता अमित नायर, अधिवक्ता कनिका जैतली तथा अधिवक्ता अभिषेक तोमर की लीगल टीम ने महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सलाह उपलब्ध कराई।

‘नारी कवच’ के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प

शिविर में सामाजिक संस्था आशिरा फाउंडेशन (Ashira Foundation) ने अपने विशेष ‘नारी कवच’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के स्तर पर सशक्त बनाना है।

अभिषेक तोमर की पहल की नेताओं ने की सराहना

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने अभिषेक तोमर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वह कांग्रेस परिवार के समर्पित सदस्य होने के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं।

पूरी दिल्ली में लगाए जाएंगे 70 से अधिक शिविर

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं DPCC युवा नेता श्री अभिषेक तोमर ने कहा कि नारी स्वास्थ्य और नारी सुरक्षा को प्राथमिकता देना उनकी टीम का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुरी का यह शिविर केवल शुरुआत है और आने वाले समय में पूरी दिल्ली में 70 से अधिक निःशुल्क स्वास्थ्य एवं कानूनी परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के हर वर्ग की महिलाओं को उनके अधिकारों और सही स्वास्थ्य सलाह की जानकारी मिल सके।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने