जनपद बलरामपुर-  वादी/पीड़ित भरत किशोर तिवारी पुत्र सियाराम तिवारी निo गैसड़ी थाना कोo गैसड़ी, जनपद बलरामपुर के साथ दिनांक 27/28/29/30 नवम्बर 2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा नौकरी देने के नाम पर 10,070/ रुo की धोखाधड़ी की गई। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। 
 साइबर हेल्पडेस्क द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान पीड़ित के खाते से निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि 10,070/ रु0 रुपये आरोपी के खातों में होल्ड कराए गए। होल्ड की गई धनराशि में से 5210/- रुपये पूर्व में ही रिफंड कराये जा चुके हैं शेष धनराशि MRM के माध्यम से संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 4860/- रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने