पसगवां लखीमपुर खीरी)
सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक पसगवां द्वारा दिवंगत सफाई कर्मचारी कुलदीप कुमार के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी पत्नी राधा देवी को 31,100 रुपये की सहानुभूति राशि प्रदान की गई। यह आर्थिक सहायता सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक पसगवां के अध्यक्ष राधेश कुमार राठौर के नेतृत्व में संगठन की ओर से दी गई।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राधेश कुमार राठौर ने कहा कि संगठन हमेशा अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के सुख-दुख में साथ खड़ा है। किसी कर्मचारी के असमय निधन से परिवार को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए संघ द्वारा अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यह सहयोग राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी एकजुटता और आपसी सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।कार्यक्रम में पसगवां ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी सतीश कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने संगठन द्वारा किए गए इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि दिवंगत कर्मचारी के परिवार के प्रति संवेदना और सहयोग की भावना समाज में सकारात्मक संदेश देती है।सहानुभूति राशि प्रदान किए जाने के दौरान मृतक कर्मचारी की पत्नी राधा देवी एवं परिवारजनों के प्रति सभी उपस्थित लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष सुग्रीव, सुनील कुमार मंत्री , रामपाल संगठन मंत्री , सुरेन्द्र कुमार तथा संप्रेक्षक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know