*समारोह आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा गत वर्षों की भांति इस पार्क में चौथी बार आयोजित जन्मोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद श्री सतीश कुमार शर्मा थे, अध्यक्षता पंडित घनश्याम शर्मा, महावीर जी वालों ने की। विशिष्ट अतिथि पंडित रामगोपाल गौतम रेडावद व पंडित रमेश चंद्र जांगिड सूंथरा वाले थे।*
*पंडित ललित प्रसाद शास्त्री श्रीमा वाले, बीलवा ने स्वस्तिवाचन व मंत्रोच्चार कर ब्रह्मर्षि अंगिरा जी का अतिथियों से पूजन अर्चन वंदन कराया एवं ऋषि पंचमी की कथाएं सुनाई।।*
*विशिष्ट अतिथि रामगोपाल गौतम व पंडित रमेश चंद्र जांगिड ने ब्रह्मर्षि अंगिरा जी के बारे में प्रभावी जानकारी दी एवं  पार्क की  सफाई, विकास कार्य,  पार्क के नाम के बोर्ड आदि लगाने के लिए निवेदन किया। मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में ऋषि पंचमी पर आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए उपस्थित समाज जनों को बधाई दी एवं पार्क के नामकरण सहित बोर्ड लगवाने, पार्क की सफाई व अन्य विकास कार्यों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।*
*अध्यक्षीय उद्बोधन में पंडित श्री घनश्याम शर्मा ने आगरा को ब्रह्मर्षि अंगिरा जी की तपस्थली बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से अंगिरा नगर नाम रखने के लिए अपना पक्ष रखा, एवं ब्रह्मर्षि अंगिरा को जांगिड ब्राह्मण समाज का मूल पुरखा पितृ पुरुष बताते हुए अपनी पहचान उनसे बनाने के लिए समाज जनों को प्रति वर्ष गौरव के साथ जन्मोत्सव मनाने का आह्वान किया। उपस्थित मातृशक्ति का वंदन करते हुए अधिकाधिक संख्या में जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पर बधाई दी।*
*समारोह का संचालन करते हुए छैल बिहारी शर्मा "आंगिरस" ने ब्रह्मर्षि अंगिरा जी पर लिखी अपनी रचनाएं सुनाई एवं अयोध्या जी में श्री राम जन्मभूमि परिसर में स्थित सप्त ऋषियों की समाधि में ब्रह्मर्षि अंगिरा जी की भी समाधि है, के बारे में बताते हुए अयोध्या जी में ब्रह्मर्षि अंगिरा जी का मंदिर व उनके नाम से आश्रम बनाने के लिए महासभा द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखने की आवश्यकता जताई।*
*प्रारंभ में सभी अतिथियों सहित उपस्थित समाज जनों का तिलक लगाकर, उपरना इकलाई पहना कर स्वागत किया गया। अंत में ब्रह्मर्षि अंगिरा जी की आरती गाकर जयकारे लगाए एवं प्रसाद, अल्पाहार वितरित किया गया।जन्मोत्सव समारोह में 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया।*
*ब्रह्मर्षि अंगिरा सेवा संस्थान जयपुर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।।*

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने