जलालपुर,अंबेडकर नगर। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, जलालपुर के मैदान पर 26 और 27 सितंबर को जलालपुर प्रीमियर लीग राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट में प्रदेश भर की टीमें अपनी दावेदारी पेश करेंगी। आयोजकों ने बताया कि विजेता टीम को ₹1,00,000 नकद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹50,000 नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा फाइनल मैन ऑफ द मैच को स्टैंड पंखा और फाइनल ऑफ द सीरीज को कूलर देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजक टीम के शफीक अहमद, आशुतोष सिंह, देवेश मिश्र, दीपक सिंह, पुनीत चतुर्वेदी, सप्रिय गोयल, अंशु मिश्र, कुंदन सोनी, अवधेश मिश्र, ज़फ़र हैदरी और नाज़िश सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजकों ने क्रिकेट प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know