जलालपुर,अम्बेडकर नगर। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के सुधार नगर में राम बली रेजीडेंशियल स्कूल, कासिमपुर कर्बला में पढ़ाने के बाद दो अध्यापिकाएं स्कूटी से घर लौट रही थीं। रास्ते में अचानक स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई।
इस हादसे में स्कूटी पर सवार दोनों अध्यापिकाएं और बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।
हादसे की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक भी मिनट बर्बाद किए बिना घायलों की मदद शुरू कर दी।
डॉ. अभिषेक सिंह ने दोनों घायल अध्यापिकाओं को अपनी निजी गाड़ी से डॉक्टर के पास पहुंचाया और उनका इलाज शुरू कराया। साथ ही बाइक सवार घायलों की भी पूरी मदद की।
उन्होंने डॉक्टर से घायलों की हालत पूछी और उनके परिवार वालों से बात करके हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया।
डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि "मुश्किल की घड़ी में किसी घायल और जरूरतमंद के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है। किसी की जान और सेहत से बड़ी कुछ नहीं है। जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी है।"
हादसे के बाद डॉ. अभिषेक सिंह के तुरंत मौके पर पहुंचने और घायलों का इलाज कराने की क्षेत्र के लोगों ने खूब तारीफ की।
सड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तुरंत मदद
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know