जनसेवा के 25 वर्षः रूपेश पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दी बधाई.


बगहा, पश्चिमी चंपारण (बिहार) - 17 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बगहा बिहार के युवा नेता रूपेश पाण्डेय के नेतृत्व में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


रूपेश पाण्डेय ने प्रधानमंत्री के आह्वान "एक पेड़ माँ के नाम" का अनुसरण करते हुए अपनी माता के नाम पर एक पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि पूरे भारत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


इस अवसर पर रूपेश पाण्डेय ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के लिए क्या-क्या ऐतिहासिक काम किए हैं- रूपेश पाण्डेय ने कहा, "2014 से जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं, देश ने विकास की नई उड़ान भरी है।"


1.  *स्वच्छ भारत मिशन -* करोड़ों शौचालय बनवाकर देश को खुले में शौच से मुक्ति की ओर ले गए।

2.  *जन धन, उज्ज्वला, आवास योजना -* गरीबों को बैंक खाता, मुफ्त गैस, पक्का घर मिला।

3.  *धारा 370 हटाना और राम मंदिर -* 70 साल का इंतजार खत्म किया।

4.  *Make in India और Digital India -* UPI से दुनिया में भारत का डंका।

5.  *कोरोना में 220 करोड़ वैक्सीन -* भारत बना वैक्सीन गुरु।

6.  *किसान सम्मान निधि, वंदे भारत, हाईवे -* किसानों को पैसा, देश को आधुनिक ट्रेनें और सड़कें।


इस अवसर पर रूपेश पाण्डेय ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि सभी लोग एक पौधा अपनी माँ के नाम पर जरूर लगाएं।


जन्मदिन समारोह को धूमधाम से मनाते हुए रूपेश पाण्डेय और उनके समर्थकों ने मिठाइयाँ बांटी और प्रधानमंत्री जी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने