जनपद बलरामपुर - घटना कुछ इस प्रकार है कि दिनांक 23.09.2022 को वादी चन्द्रकिशोर शुक्ला पुत्र नेवल किशोर शुक्ला निवासी निकट मोहनदास बाबा मन्दिर कस्बा ललिया थाना ललिया जनपद बलरामपुर द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि आवेदक रिलायंस जियो इन्फोकाम लिमिटेड 4जी टावर में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है दिनांक 02.08.2022 को जब वह टावर की देख रेख के लिए पहुँचा तो टावर से EXICOM BATTARY 100AH WHITE BLACK कलर की 02 बैटरी व डेल्टा माड्यूल 02 गायब मिला, जिसके सम्बन्ध में थाना ललिया पर मुoअoसंo 148/2022 धारा धारा 379/411 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई। अभियोग पंजीकरण के समय से ही आरोपी फरार चल रहा था जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा रू0 25,000 की ईनाम घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया डी. के. श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक ललिया मृत्युन्जय सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 17.09.2026 को थाना ललिया पुलिस टीम मय एसओजी टीम द्वारा मुoअoसंo 148/2022 धारा 379/411 भादवि से संबंधित रुपये 25,000/- का पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त हैदर अली पुत्र मुंशी रजा निवासी झांगीडीह थाना ललिया जनपद बलरामपुर जो विगत कई कई वर्षों से फरार चल रहा था, को मुखबिर की सूचना के आधार पर बीo आरo कन्या इंटर कालेज निकट ग्राम धंधरा केरवनिया से गिरफ्तार किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know