जनपद बलरामपुर- ग्राम कुडऊ के ग्रामवासियों द्वारा थाना गैण्डास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर पर सूचना दी गई कि 16 वर्षीय बालिका निवासी थाना गैण्डास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई है।
सूचना प्राप्त होते ही उoनिo किसलय मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा बुद्धिमत्तापूर्वक बालिका से संवाद स्थापित किया गया तथा उसके हित एवं सुरक्षा के संबंध में समझाते हुए सहानुभूतिपूर्ण एवं सूझबूझ से बालिका को सकुशल मोबाइल टावर से नीचे उतारा गया।
इसके उपरांत क्षेत्राधिकारी उतरौला डाo जितेन्द्र कुमार के निकट पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति टीम के उoनिo गौतम कुमार मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर बालिका की काउंसिलिंग की गई तथा उसकी सुरक्षा एवं हितों के संबंध में आवश्यक समझाया गया। काउंसिलिंग के समय बालिका के परिजन व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे, काउंसिलिंग उपरांत बालिका को उसकी चाची एवं अन्य परिजनो के सुपुर्द किया गया।
बलरामपुर पुलिस द्वारा बालिका की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की गई तथा मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसिलिंग के माध्यम से आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know